७५ दिनों के लिए चुनोती एवं उसके नियम , 75 Days challenge and its rules
७५ दिन प्रोग्रैमर आवाहन 75 days programmer challenge आपने सभी ने ७५ हार्डस का नाम तो सुना ही होगा , बस उसका ही एक उन्नत संस्करण आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे है , जो की एक कंप्युटर प्रोग्रैमर के लिए बनाया गया है , जिसमें बहुत सी चीजें हमने अपने हिसाब से डाली है , कहते है की अगर कोई ४५ दिनों तक कोई भी कार्य करे तो उसकी आदत लगा या छोड़ सकता है , इसलिए हमने ये भी ध्यान में रखा है , ये चुनोती खास कर हमने स्वयं को सुधारने के लिए ओर साथ ही मोटे ओर आलसी प्रोग्रैमर के जीवन को सुधारने के लिए बनाया है , इसमें खास प्रकार की दिनचर्या है जिसमें कुछ चीजें पक्की है तो आईए जानते है वोह दिनचर्या को परंतु उसके पहले हम देखते है ७५ दिनों की वोह चुनोती जो दुनिया अपना रही है : उसमें मुख्य रूप से हमारे पास निम्न बातें है : कोई आहार चुनिये ओर उसको अगले ७५ दिनों के लिए अपनाए दिन में दो ४५ मिनट की कसरत करना है , जिसमें से एक अपने गृह के बाहर की होना चाहिए दिन में ४ लिटर पानी पीना किसी भी काथेतर साहित्य के १० पृष्ठ पढ़ना अपनी प्रगति की आलोकलेख्य लेना है (फोटू) और अगर...