७५ दिनों के लिए चुनोती एवं उसके नियम , 75 Days challenge and its rules

७५ दिन प्रोग्रैमर आवाहन 

75 days programmer challenge


आपने सभी ने ७५ हार्डस का नाम तो सुना ही होगा , बस उसका ही एक उन्नत संस्करण आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे है , जो की एक कंप्युटर प्रोग्रैमर के लिए बनाया गया है , जिसमें बहुत सी चीजें हमने अपने हिसाब से डाली है , कहते है की अगर कोई ४५ दिनों तक कोई भी कार्य करे तो उसकी आदत लगा या छोड़ सकता है , इसलिए हमने ये भी ध्यान में रखा है , ये चुनोती खास कर हमने स्वयं को सुधारने के लिए ओर साथ ही मोटे ओर आलसी प्रोग्रैमर के जीवन को सुधारने के लिए बनाया है , इसमें खास प्रकार की दिनचर्या है जिसमें कुछ चीजें पक्की है तो आईए जानते है वोह दिनचर्या को परंतु उसके पहले हम देखते है ७५ दिनों की वोह चुनोती जो दुनिया अपना रही है :

उसमें मुख्य रूप से हमारे पास निम्न बातें है :

  1. कोई आहार चुनिये ओर उसको अगले ७५ दिनों के लिए अपनाए 
  2. दिन में दो ४५ मिनट की कसरत करना है , जिसमें से  एक अपने गृह के बाहर की होना चाहिए 
  3. दिन में ४ लिटर पानी पीना 
  4.  किसी भी काथेतर साहित्य के १० पृष्ठ पढ़ना 
  5. अपनी प्रगति की आलोकलेख्य लेना है (फोटू)
  6. और अगर इसमें से कोई भी चीज या बिन्दु किसी दिन भूलते हो तो वापस प्रारंभ करना पड़ेगा 
अब हमने इसमें थोड़ा सा संशोधन  कर इसको कुछ इस प्रकार है :
  1. जल्दी उठकर दिन का आरंभ करना 
  2. कोई भी आहार चुनना 
  3. दिन में दो ३० मिनट की कसरत 
  4. दिन में ४ लिटर पानी पीना 
  5. कोई भी भाषा में (प्रोग्रामिंग भाषा ) कम सीए कम २ सवाल हल करना
  6. कोई भी प्रोजेक्ट या कम्यूनिटी कार्य में दिन में एक मुख्य भाग करना 
  7. कोई भी काथेतर साहित्य के १० पृष्ठ पढ़ना 
  8. अपनी प्रगति की आलोकलेख्य लेना तथा उसको अपने अनुसार लोगों को दिखाए
  9. और अगर इसमें से कोई भी चीज या बिन्दु किसी दिन भूलते हो तो वापस प्रारंभ करना पड़ेगा 
आइए जानते है हर बिन्दु के महत्व को :

सबसे पहले तो सभी को पता है की प्रोग्रैमर हमेशा थोड़ा देर तक जगन पसंद करते है , लेकिन इस बात को अगर हम ठीक कर दें तो न सिर्फ हमारे लिए अच्छा होगा साथ ही हमारे घर वाले भी इससे प्रसन्न रहेंगे इसीलिए इसको हुमने प्रथम बिन्दु यही चुना , अब आते है आहार पर तो सभी तो पता है की आहार जो है वोह किसी के भी जीवन में बहुत महत्व रखता है , इसलिए हमने आहार को नहीं छोड़ा ओर उसको साथ रखा, अब ले लेते है हम कसरत की , तो सभी को पता है की बैठकर काम करने वालों की तोंद  निकलने लगती है इसलिए अच्छा होगा की हम कसरत कर अपने पेट को अंदर करें तथा अपने शरीर को स्वस्थ रखें , साथ ही पानी भी उतना ही महत्वपूर्ण है हमारे लिए , अब आते है अपनी खमियो को ठीक करने के लिए तो इसलिए हुमें अपनी भाषा को जानना तथा उसपर ओर भी कार्य करना चाहिए , साथ ही कोई परियोजना (प्रोजेक्ट) में कार्य कर दिन में अपनी कौशल(स्किल्स) को ओर बढ़ाएँ , साथ ही कोई भी काथेतर साहित्य पढ़कर अपने दिमाग को ओर उन्नत करें , फिर आलोकलेख्य लेकर लोगों को दिखाना बड़िया रहेगा । 
समय के साथ लोगों को समझमे या जाएगा की उनको क्या कैसे करना है , ओर साथ ही अंतर भी दिखने लगेगा , जो की बहुत ही बड़ी बात है , क्योंकि किसी भी प्रोग्रैमर को महिला मित्र तो मिल जाती है लेकिन अच्छा शरीर नहीं जिसके लिए हुमने ये चुनोती (आवाहन)रखी है 

में स्वयं इसको प्रारंभ करने जा रहा हु , जिसकी पूर्ण जानकारी आपको मेरे ब्लॉग तथा वलोग के माध्यम से मिल जाएगी , जो की इसी ब्लॉग में हर रोज इसमें डाला जाएगा , देखते है हुममे ओर आपने किस्में कितना दम है । 


आप मुझसे यहाँ स्पर्श कर वार्तालाप करें 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Meta Class in Django Form , Meta Class का Django-Model Forms में उपयोग

Ways to Register Models to the Admin (मॉडल्स को एडमिन में रजिस्टर करने के तरीके)

GitHub उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका और दस्तावेज़