बिना अपडेट खोए विंडोज 11 के 'Force Upgrade' को कैसे डिसेबल करें? How to Permanently Disable the Windows 11 Update on Windows 10
विंडोज 10 में विंडोज 11 अपडेट को स्थायी रूप से कैसे रोकें Blog by @trixsearch अगर आप मेरी तरह विंडोज 10 की स्थिरता और इसके इंटरफेस को पसंद करते हैं, तो आपने देखा होगा कि माइक्रोसॉफ्ट बार-बार विंडोज 11 अपडेट के लिए दबाव डालता है। भले ही आप "Stay on Windows 10" चुनें, वह बैनर फिर से आ जाता है। इस गाइड में, मैं आपको Target Release Version पॉलिसी का उपयोग करके विंडोज 11 को ब्लॉक करने का सही तरीका बताऊंगा। इससे आपको विंडोज 10 के सुरक्षा अपडेट मिलते रहेंगे, लेकिन विंडोज 11 इंस्टॉल नहीं होगा। अगर आप regedit की policies में छेड़कर बंद करना चाहते है तो यहाँ स्पर्श करें चरण 1: पावरशेल (PowerShell) के द्वारा टारगेट वर्जन सेट करें विंडोज 11 को रोकने का सबसे असरदार तरीका यह है कि आप सिस्टम को बताएं कि आप किस वर्जन पर रहना चाहते हैं। Start button पर राइट-क्लिक करें और Windows PowerShell (Admin) चुनें। नीचे दिए गए कमांड्स को एक-एक करके कॉपी और पेस्ट करें: # टारगेट प्रोडक्ट को विंडोज 10 पर सेट करें reg add ...