बिना अपडेट खोए विंडोज 11 के 'Force Upgrade' को कैसे डिसेबल करें? How to Permanently Disable the Windows 11 Update on Windows 10

विंडोज 10 में विंडोज 11 अपडेट को स्थायी रूप से कैसे रोकें

Blog by @trixsearch

अगर आप मेरी तरह विंडोज 10 की स्थिरता और इसके इंटरफेस को पसंद करते हैं, तो आपने देखा होगा कि माइक्रोसॉफ्ट बार-बार विंडोज 11 अपडेट के लिए दबाव डालता है। भले ही आप "Stay on Windows 10" चुनें, वह बैनर फिर से आ जाता है।

इस गाइड में, मैं आपको Target Release Version पॉलिसी का उपयोग करके विंडोज 11 को ब्लॉक करने का सही तरीका बताऊंगा। इससे आपको विंडोज 10 के सुरक्षा अपडेट मिलते रहेंगे, लेकिन विंडोज 11 इंस्टॉल नहीं होगा। अगर आप regedit की policies में छेड़कर बंद करना चाहते है तो यहाँ स्पर्श करें

चरण 1: पावरशेल (PowerShell) के द्वारा टारगेट वर्जन सेट करें

विंडोज 11 को रोकने का सबसे असरदार तरीका यह है कि आप सिस्टम को बताएं कि आप किस वर्जन पर रहना चाहते हैं।

  1. Start button पर राइट-क्लिक करें और Windows PowerShell (Admin) चुनें।
  2. नीचे दिए गए कमांड्स को एक-एक करके कॉपी और पेस्ट करें:
# टारगेट प्रोडक्ट को विंडोज 10 पर सेट करें
reg add "HKEY_LOCAL_MACHINE\SOFTWARE\Policies\Microsoft\Windows\WindowsUpdate" /v "ProductVersion" /t REG_SZ /d "Windows 10" /f

# टारगेट रिलीज वर्जन पॉलिसी को इनेबल करें
reg add "HKEY_LOCAL_MACHINE\SOFTWARE\Policies\Microsoft\Windows\WindowsUpdate" /v "TargetReleaseVersion" /t REG_DWORD /d 1 /f

# वर्जन को 22H2 पर लॉक करें (विंडोज 10 का अंतिम वर्जन)
reg add "HKEY_LOCAL_MACHINE\SOFTWARE\Policies\Microsoft\Windows\WindowsUpdate" /v "TargetReleaseVersionInfo" /t REG_SZ /d "22H2" /f
    

चरण 2: पॉलिसियों को रिफ्रेश करें और कैशे (Cache) साफ़ करें

अगर कमांड चलाने के बाद भी विंडोज 11 का बैनर दिख रहा है, तो इसे साफ़ करने के लिए यह करें:

पॉलिसी अपडेट को फ़ोर्स करें:

gpupdate /force

लंबित अपडेट कैशे को साफ़ करें:

net stop wuauserv
net stop bits
    

ध्यान दें: यह सब करने के बाद अपना लैपटॉप/पीसी रिस्टार्ट (Restart) करें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Meta Class in Django Form , Meta Class का Django-Model Forms में उपयोग

Ways to Register Models to the Admin (मॉडल्स को एडमिन में रजिस्टर करने के तरीके)

GitHub उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका और दस्तावेज़