वनप्लस का अधिकृत डायलर अब बहुत से वनप्लस डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है, एआई की विशेषताओं के साथ

बहुत समय से में, गूगल डायलर का विरोध करता था, क्योंकि उसमें अकारण ही कॉल कोरिकॉर्ड करने के समय एक सुनिश्चित आवाज बोली जाती थी, हालांकि मैंने स्वयं ही कलरओस का प्रमुख डायलर एऐप स्टोर से डाउनलोड कर लिया था, परंतु उसमें एआई के नवीनतम विषेशताएं उपलब्ध नहीं है, लेकिन अब सितंबर के नए कलरओस के संस्करण के अपडेट के बाद, आपको सभी कुछ पहले से ही उपलब्ध करवा दिया गया है, 

इस प्रकार
इसके लिए आप निम्न प्रकरण करें -
१) सबसे पहले ये सूनिश्चित करें कि आपका दूरभाष उपकरण नवीनतम सितंबर के अपडेट संस्करण में चल रहा हो, 
>> इसके लिए आप अपने उपकरण की सेटिंग पर जाए 
>> उसमें डिवाइस के बारे में (अबाउट फोन) पर जाए >> उसमें संस्करण (वर्जन) पर जाए
>> ध्यान रखें की एंड्राइड संस्करण १६ या उससे अधिक हो एवं सुरक्षा संस्करण १ सितंबर २०२६ या आगे का ही हो
२) इसके पश्चात आपको आपके गूगल डीलर को खोलना है, तथा उसमें दिखाए गए अंक को डायल करना है 

      *#*#677776#*#*

या 

      *#*#6776#*#*

या
     *#*#6776776#*#*

इनमें से किसी एक से आपके उपकरण पर पुनः परंभ करने का संदेश दर्शायेगा , एक बार पुनः प्रारंभ करने के बाद आपका दूरभाष उपकरण चालू हो जाएगा और फिर साथ ही आप देखेंगे कि उसमें वनप्लस का डायलर आ चुका है

अब आपके पास गूगल डायलर व वनप्लस डायलर दोनों ही उपलब्ध है , अब आप आप चाहे तो गूगल डायलर को हटा सकते हैं या फिर इसको डिसएबल कर सकते हैं

फिलहाल नम्न उपकरणों के लिए यह कारिगर है -

Nord 3, Nord 4, Nord CE 4, OnePlus 11, OnePlus 11R, OnePlus 12, OnePlus 12R

अगर आपके पास यह उपकरण नहीं है तो कोई बात नहीं अगर आपके फोन में कलर-ओएस या फिर वनप्लस का नवीनतम ओ एस डाला है तब आप सीधे ही यहां स्पर्श कर वनप्लस का स्टॉक डायलर को डाउनलोड कर सकते हैं 
लिंक काम न करने पर यहां स्पर्श करें -


अगर कोई दिक्कत या परेशानी हो तो टिप्पणी करें, या मेल करें 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

📧📱Contact US

PyInstaller संपूर्ण गाइड: Python स्क्रिप्ट्स को Executable में बदलें || PyInstaller Complete Guide: Convert Python Scripts to Executables

Meta Class in Django Form , Meta Class का Django-Model Forms में उपयोग